दुकान व गोदामों पर छापा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 3:35 AM (IST)
विज्ञापन

टैक्स चोरी का मामला . इनकम टैक्स विभाग ने की कार्रवाई टीम को मगरदहीघाट रोड में पांच दुकानों व ताजपुर रोड में करोड़ों के मकान व गोदाम का पता चला सर्वे में समस्तीपुर के अलावा मोतिहारी व दरभंगा की टीम शामिल इनकम टैक्स के अधिकारी कर रहे हैं लेखा-जोखा की जांच विभाग को आय के […]
विज्ञापन
टैक्स चोरी का मामला . इनकम टैक्स विभाग ने की कार्रवाई
टीम को मगरदहीघाट रोड में पांच दुकानों व ताजपुर रोड में करोड़ों के मकान व गोदाम का पता चला
सर्वे में समस्तीपुर के अलावा मोतिहारी व दरभंगा की टीम शामिल
इनकम टैक्स के अधिकारी कर रहे हैं लेखा-जोखा की जांच
विभाग को आय के हिसाब से टैक्स नहीं चुकाने की सूचना
आयकर अधिकारी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम कर रही जांच
समस्तीपुर : इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बुधवार को शहर के मगरदहीघाट रोड स्थित शाहु हार्डवेयर नामक दुकान व उनके गोदामों पर छापेमारी की. दोपहर बाद अचानक पहुंची टीम को देख कर मगरदहीघाट रोड के हार्डवेयर दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. टीम के सदस्य शाहु हार्डवेयर में पहुंच, तो एकबागी दुकानदार कुछ समझ नहीं पाये. हालांकि, उन्हें तुरंत एहसास हो गया कि टीम आयकर विभाग की. टीम का नेतृत्व खुद आयकर अधिकारी मुन्ना राम कर रहे थे. इसके अलावा टीम में सहायक आयकर अधिकारी मोतिहारी अजय कुमार चौधरी, आनंद मोहन मिश्रा (आयकर अधिकारी, दरभंगा)के अलावा इंस्पेक्टर गौरव कुमार, अमित कुमार व विजय कुमार पॉल सहित दरभंगा के एसएन झा आदि शामिल थे.
छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों ने बताया कि शाहु हार्डवेयर दुकान व उनके गोदामों के स्टॉक का सर्वे किया जा रहा है. दुकान के व्यवस्थापक से खरीद बिक्री से संबंधित कागजात की जांच की जा
रही है.
उन्होंने कहा कि लेखा-जोखा और स्टॉक के मिलान में अगर अंतर पाया जाता है, तो दुकानदार पर जुर्माना किया जायेगा. उधर, छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों ने दुकान में आज हुई बिक्री और उनके द्वारा काटे गये बिक्री रसीद की भी जांच की. इसके साथ ही गल्ले में मिले रुपये से मिलान कराया. अधिकारियों ने बताया कि सर्वे करने में समय लगेगा. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. दूसरी ओर चर्चा है कि छापेमारी के दौरान खाता बही और स्टाॅक में भारी अंतर मिला है. दुकानदार के बाजोपुर स्थित गोदाम में बिना रसीद के लाखों के माल मिले हैं. इसका टैक्स नहीं चुकाया गया है. इसके बदले दुकानदार को जुर्माना देना पड़ सकता है. सूत्रों ने बताया कि पूरी जांच की प्रक्रिया में कल तक का समय लग सकता है.
मगरदहीघाट रोड स्थित साहू हार्डवेयर में जांच आयकर विभाग के अधिकारी.
अबतक सात ठिकानों का चला पता
आयकर अधिकारियों की टीम अबतक साहु हार्डवेयर के मालिक के नाम मगरदहीघाट रोड में पांच दुकान के अलावा ताजपुर रोड में करोड़ों का तीन मंजिले मकान जिसे हाल ही में दुकानदार ने खरीदी है, इसके अलावा बाजोपुर चौक पर 300 फीट लंबा व 70 फीट चौड़ा तीन मंजिले गोदाम का भी पता चला है, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










