बैरक में आरपीएफ ने लगाये पौधे

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल के उन्नयन सप्ताह के दूसरे दिन समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न आरपीएफ बैरक में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. मुख्यालय स्थित बैरक में सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान इंस्पेक्टर एन मांझी, सीआइबी इंस्पेक्टर विनोद कुमार विशकर्मा व आरपीएसएफ […]
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल के उन्नयन सप्ताह के दूसरे दिन समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न आरपीएफ बैरक में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. मुख्यालय स्थित बैरक में सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस दौरान इंस्पेक्टर एन मांझी, सीआइबी इंस्पेक्टर विनोद कुमार विशकर्मा व आरपीएसएफ के कंपनी कमांडर ने बैरक परिसर में आम, लीची, नींबू, कचनार आदि पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का आह्वान किया. मौके पर बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवान आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. एसी श्री अजय कुमार ने बताया कि आज मंडल के सभी आरपीएफ बैरक में जवानों ने पौधरोपण किया है. उन्होंने बताया कि उन्नयन सप्ताह 26 सितंबर तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










