शहर में घुसे अपराधी चला चेकिंग अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

कई बैंकों में भी पुलिस ने की जांच वाहन जांच करते पुलिस पदािधकारी. समस्तीपुर : शहर में बेगूसराय क्षेत्र से अपराधियों के प्रवेश करने की सूचना पर सुबह शहर की नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान पुलिस विभिन्न बैंकों में जाकर संदिग्धों पर नजर डाली. हालांकि, पुलिस को इस दौरान कुछ हाथ […]
विज्ञापन
कई बैंकों में भी पुलिस ने की जांच
वाहन जांच करते पुलिस पदािधकारी.
समस्तीपुर : शहर में बेगूसराय क्षेत्र से अपराधियों के प्रवेश करने की सूचना पर सुबह शहर की नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान पुलिस विभिन्न बैंकों में जाकर संदिग्धों पर नजर डाली. हालांकि, पुलिस को इस दौरान कुछ हाथ नहीं लगा. चर्चा थी कि बेगूसराय जिले का अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए सुबह शहर में आया है. सूचना पर नगर इंस्पेक्टर के नेतृत्व में शहर एसडीओ कार्यालय के सामने, ताजपुर रोड, मगरदगी घाट आदि जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों ने शहर में आने व जाने वाले बाइक सवारों की जांच की. इस दौरान बाइक की डिक्की के अलावा बाइक सवार की कमर जांच कर हथियार आदि की तलाश की गयी.
हालांकि, चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. चर्चा है कि पुलिस ने कुछ होटलों में भी जांच की है. उधर, नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि चेकिंग रुटिंन वर्क का हिस्सा है. कोई भी सूचना मिलने पर उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता.
ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में भी की गयी जांच
शहर में अपराधियों के घुसने की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने रामकृष्णपुर गंज चौक स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंच कर बैंक में मौजूद लोगों पर भी पैनी निगाह डाले. इस दौरान पुलिस ने बैंक के आसपास विभिन्न दुकानों पर बैठे लोगों पर भी नजर घुमाई. लेकिन पुलिस को कहीं कोई संदिग्ध नहीं दिखा. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना का एक शूटर शहर में प्रवेश कर गया है. उस दिन भी पुलिस ने शहर के कई स्थानों पर छापेमारी की थी.
चेकिंग के दौरान कई वाहन जब्त
नगर इंस्पेक्टर ने कहा रुटिन चेकिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










