लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने जेइ को बनाया बंधक

Published at :21 Sep 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने जेइ को बनाया बंधक

उजियारपुर : चांदचौर पश्चिमी पंचायत के रहीमटोल वार्ड 11 व 12 के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत की समस्या को लेकर घंटों परियोजना के जेइ ललन कुमार को कर्मियों समेत बंधक बनाये रखा. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर व राजद प्रखंड सचिव मो नसीम ने स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से बात कर बंधक बने जेइ व […]

विज्ञापन

उजियारपुर : चांदचौर पश्चिमी पंचायत के रहीमटोल वार्ड 11 व 12 के विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को विद्युत की समस्या को लेकर घंटों परियोजना के जेइ ललन कुमार को कर्मियों समेत बंधक बनाये रखा. थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर व राजद प्रखंड सचिव मो नसीम ने स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से बात कर बंधक बने जेइ व कर्मियों को मुक्त कराया. ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को विभागीय अधिकारी चार माह पूर्व लगे नये ट्रांसफाॅर्मर में लाइन जोड़ने आये थे.

इसकी जानकारी मिलते ही इससे वंचित हो रहे ग्रामीण उग्र हो गये. साथ ही आपस में ही मारपीट पर उतारू हो गये. मौके पर रहे जेइ व कर्मियों को घंटों बंधक बना लिया. पंसस संजय कुमार दास ने बताया कि विभागीय अधिकारी मिस्त्री के साथ दो फेज लगाने आये थे. वार्ड 12 तक ही लगना था, जबकि वार्ड 11 में कई जगहों पर पोल भी लगाया जाना अभी बाकी है. अब्दुल रहमान ने ग्रामीणों द्वारा विद्युत समस्या को लेकर आपस में मारपीट किये जाने की घटना से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन