नेक राह पर चलने की दुआ मांगी

Published at :14 Sep 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
नेक राह पर चलने की दुआ मांगी

बकरीद. ईदगाहों व मसजिदों में अदा की गयी विशेष नमाज दलसिंहसराय/समस्तीपुर : कुर्बानी का त्योहार बकरीद धूमधाम से मनायी गयी. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों मेें मुसलामान भाइयों ने कुर्बानी देकर अल्लाहताला के बताये गये नेक रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर केवस निजामत स्थित ईदगाह में विशेष नामाज अदा की गयी. […]

विज्ञापन

बकरीद. ईदगाहों व मसजिदों में अदा की गयी विशेष नमाज

दलसिंहसराय/समस्तीपुर : कुर्बानी का त्योहार बकरीद धूमधाम से मनायी गयी. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों मेें मुसलामान भाइयों ने कुर्बानी देकर अल्लाहताला के बताये गये नेक रास्तों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर केवस निजामत स्थित ईदगाह में विशेष नामाज अदा की गयी. इसमें बड़ी संख्या में मुसलमान भाइयों ने पहुंचकर एक साथ नमाज अदा की. शहर के शेखटोली मसजिद, जमा मसजिद,
ताजपुर रोड स्थित मसजिदों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाइयां दीं. साथ ही उनके खुशहाल जीवन की दुआ मांगी. इस अवसर पर स्थानीय विधायक अख्तारुल इस्लाम शाहीन ने गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह पहुंचकर लोगों को बकरीद की बधाइयां दीं. वहीं बकरीद को लेकर मुसलमान भाइयों ने अपने घरों में कुर्बानी दी. गरीब लोगों के बीच इस अवसर पर सामग्रियों का वितरण भी किया गया. वहीं बकरीद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे.
दिनभर कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर की चौकसी व्यवस्था पर निगरानी बरती जा रही थी.
हसनपुर. हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनायी गयी. प्रखंड के सभी मसजिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की. जनप्रतिनिधियों ने सिरिसया ,सपरी ,केस्रौरा ,दुधपूरा ,हसनपुर बाजार ,हसनपुर गांव ,रामपुर आदि जगहों पर जाकर मुसलिम भाइयों को बकरीद की बधाई दी.
ताजपुर. ताजपुर में बकरीद पर्व मनाया गया. लोगों ने विभिन्न ईदगाहों पर नमाज अदा की. मौके पर राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने भेरोखड़ा स्थित पूर्व जिला पार्षद निजाम अहमद के घर पर उपस्थित लोगों को पर्व की बधाई दी. मौके पर बनारसी ठाकुर,
मो आफो, प्रेमलता देवी, अजीत
कुमार, उपमुखिया अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे.
सरायरंजन. बकरीद को लेकर मुसलिम भाइयों ने मुसरीघरारी, बखरी बुजुर्ग, बरबट्टा, सलहा, सरायरंजन, भगवतपुर, हरिपुर हरहेता, किसनपुर युसुफ, धर्मपुर, गंगसारा आदि स्थानों के ईदगाहों में जाकर नमाज अदा
की. एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी.
दलसिंहसराय. मुसलिम भाइयों ने क्षेत्र के विभिन्न मसजिदों व ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा करते हुए अमन चैन की दुआ मांगी़ इस अवसर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय अनुमंडल व पुलिस प्रशासन चौकस रही़
उजियारपुर. प्रखंड के बेलारी, महेशपट्टी, बलभद्रपुर, मालती, पतैली, अंगार, रेवारी, सातनपुर सैदपुर, चांदचौर रहीमटोल सहित दर्जनों गांवों में मंगलवार को मुसलमान भाइयों का पर्व बकरीद बड़े ही उत्साह व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया.
वारिसनगर. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का पर्व मनाया गया.
क्षेत्र के मथुरापुर, बेगमपुर,नागरबस्ती, हांसा, सतमलपुर, रायपुर, मनियारपुर, रामपुर सहित कई इदगाहों में नमाजियों ने सुबह में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की. प्रशासन ने भी अपनी व्यवस्था चाक-चौबंद रखा. थाना पर सीओ गंगेश झा व थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि एवं मथुरापुर ओपी पर बीडीओ महेश चंद्र व ओपी अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण पल-पल की खबर लेते रहे. दूसरी ओर प्रत्येक नमाज स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन