निकाय कर्मचारी महासंघ की सभा में चुने गये पदाधिकारी

Published at :14 Sep 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
निकाय कर्मचारी महासंघ की  सभा में चुने गये पदाधिकारी

नपं प्रशासन से 10 सूत्री मांगों को पूरा करने का अनुरोध दलसिंहसराय : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पंचायत परिसर में कर्मचारियों की आमसभा राम सुदिष्ट चौधरी की अध्यक्षता में हुई़ इसमें संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया़ राम सुदिष्ट चौधरी को अध्यक्ष, प्रकाश राम उपाध्यक्ष, लाल बहादुर साह […]

विज्ञापन

नपं प्रशासन से 10 सूत्री मांगों को पूरा करने का अनुरोध

दलसिंहसराय : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पंचायत परिसर में कर्मचारियों की आमसभा राम सुदिष्ट चौधरी की अध्यक्षता में हुई़ इसमें संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया़ राम सुदिष्ट चौधरी को अध्यक्ष, प्रकाश राम उपाध्यक्ष, लाल बहादुर साह सचिव, प्रमोद राम उपसचिव व बलराम राम कोषाध्यक्ष चुने गये़
अमरदीप राम, छोटेलाल राम, राकेश राम, सुमन प्रसाद, उमाशंकर राम, आलोक राम, सीता राम, रामबाबू राम, अरुण रजक, संजीत राम कार्यकारिणी सदस्य चुने गये़ मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ ही 10 सूत्री मांगों को लेकर नपं कार्यपालक पदाधिकारी को मांग पत्र दिया गया़ मुख्य मांगों में कर्मचारियों के बकाये वेतन का भुगतान, पेंशन योजना लागू कर उसका भुगतान, दैनिक मजदूरों को स्थायी करने व वेतन बढ़ोतरी करने, अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्थायी करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया का भुगतान करने,
कर्मचारियों की एलआइसी चालू करने व पीएफ की राशि खातों में जमा करने, कर्मचारियों की वरदी, हथपंजा, जूता व साबून आदि का नकद भुगतान करने, छठा वेतन लागू करने व दैनिक मजदूरों के सरकार की ओर से निर्धारित वेतनमान देने की मांग की गयी़ वहीं सभी मांगों का समाधान 15 दिनों के अंदर करने अन्यथा मांगों को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन