बिजली चोरी के आरोप में दो पर प्राथमिकी

Published at :05 Aug 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में दो पर प्राथमिकी

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इस आशय की प्राथमिकी गुरुवार को विभाग के सहायक विद्युत अभियंता मणिकांत गोयल ने थाने में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वे कनीय विद्युत अभियंता सुकेस पासवान व […]

विज्ञापन

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. इस आशय की प्राथमिकी गुरुवार को विभाग के सहायक विद्युत अभियंता मणिकांत गोयल ने थाने में दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वे कनीय विद्युत अभियंता

सुकेस पासवान व मानव बल के साथ छापेमारी को निकले. इस दौरान भादोघाट गांव में देवनारायण साह एवं बसंतपुर रमणी गांव में उदेश्वर राय को बिजली चोरी करते पकड़ा. एसडीओ ने नाॅर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्रालि के नुकसान का दावा करते हुए श्री साह पर 34,635 रुपये व श्री राय पर 14,074 रुपये का हर्जाना का आरोप लगाया है. इधर, थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने कहा, जांच की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन