सेविका से वार्ड सदस्य मांग रहे रंगदारी

Published at :04 Aug 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका से वार्ड सदस्य मांग रहे रंगदारी

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित आंगनबााड़ी केंद्र संख्या चौबीस की सेविका से उस वार्ड के वार्ड सदस्य ने एक हजार प्रति माह रंगदारी की मांग की है़ नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है़ सेविका ने इसकी शिकायत मंत्री व जिला पदाधिकारी से की है़ शिकायत की प्रति बीडीओ को […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित आंगनबााड़ी केंद्र संख्या चौबीस की सेविका से उस वार्ड के वार्ड सदस्य ने एक हजार प्रति माह रंगदारी की मांग की है़ नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है़ सेविका ने इसकी शिकायत मंत्री व जिला पदाधिकारी से की है़ शिकायत की प्रति बीडीओ को दी गयी है़ इसमें सेविका मीना कुमारी ने बताया है कि सिमरी वार्ड दस के वार्ड सदस्य अवधेश राय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच रोज व रोज एक हजार रुपये मासिक की मांग कर तंग कर रहे हैं.

इससे कार्य में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं. नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं. आवेदन में सेविका ने बताया है कि पूर्व में वर्तमान वार्ड सदस्य की पत्नी वार्ड सदस्या थी़ दिसंबर 14 से ही उनके पति अवधेश राय रुपये की मांग करते आये हैं. अब वह स्वयं वार्ड सदस्य है, तो धमकी देने लगे हैं. बीडीओ मो नजीब अनवर ने जांचोंपरांत कार्रवाई का भराेसा दिलाया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन