वसूली मामले में सीटू नेता गिरफ्तार

Published at :03 Aug 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
वसूली मामले में सीटू नेता गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने के मामले में आरोपित सीटू नेता सह अधिवक्ता असगर इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक एचएन सिंह ने उसे शहर के बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने के मामले में आरोपित सीटू नेता सह अधिवक्ता असगर इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक एचएन सिंह ने उसे शहर के बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी द्वारा चालक संघ के नाम पर रात के अंधेरे में ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जाती थी.

पिछले दिनों ही चीनी मिल के समीप रात के अंधेरे में ट्रक चालकों से जबरदस्ती पैसा वसूल करते हुए तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवकों के पास से चालक संघ का पर्ची बरामद हुआ था. गिरफ्तार युवकों ने चालक संघ के इस नेता के कहने पर वसूली करने की बात कही थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया था. वहीं इमाम की पुलिस को तलाश थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन