थानाध्यक्षों को फटकार

Published at :03 Aug 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्षों को फटकार

बैठक. डीआइजी ने की विभिन्न कांडों की समीक्षा हर हाल में लूट की घटनाओं पर रोक लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी का दिया निर्देश समस्तीपुर पुलिस ऑफिस में डीआइजी ने दिये दिशा निर्देश समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुकन पासवान ने मंगलवार को समस्तीपुर में लूट से संबंधित अपराधिक कांडों की समीक्षा की. […]

विज्ञापन

बैठक. डीआइजी ने की विभिन्न कांडों की समीक्षा

हर हाल में लूट की घटनाओं पर रोक लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी का दिया निर्देश
समस्तीपुर पुलिस ऑफिस में डीआइजी ने दिये दिशा निर्देश
समस्तीपुर : दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुकन पासवान ने मंगलवार को समस्तीपुर में लूट से संबंधित अपराधिक कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने कई थानाध्यक्षों की जमकर क्लास भी लगायी. लूट की घटनाओं में हो रही वृद्धि के बावजूद अपराधियों की गिरफ्तारी में कमी को लेकर डीआइजी नाराज थे. उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों को हर हाल में लूट की घटनाओं पर रोक लगाने एवं अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
डीआइजी मंगलवार को समस्तीपुर समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में वर्ष 2015-16 में हुईं लूट की घटनाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे. समाहरणालय परिसर में जिला पुलिस बल के सशस्त्र जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया. इसके बाद एसपी कार्यालय में डीआइजी ने नगर थाना, मुफस्सिल थाना, हसनपुर, सरायरंजन, कल्याणपुर, उजियारपुर, रोसड़ा व पटोरी थाने में दर्ज लूट की डेढ़ दर्जन कांडों की बारी-बारी से समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सभी कांडों के अनुसंधान की अद्यतन स्थिति, अपराधियों की गिरफ्तारी, लूटे गये सामान की बरामदगी सहित हरेक बिंदुओं को बारीकी से जानकारी ली. समीक्षा के दौरान जिले के पुलिस कप्तान नवल किशोर सिंह, एएसपी आमिर जावेद, सदर डीएसपी तनवीर अहमद के साथ-साथ रोसड़ा, दलसिंहसराय व पटोरी के डीएसपी एवं नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक एचएन सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुमार कीर्ति, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, दीपक कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उजियारपुर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर सहित कई कांडों के अनुसंधानक मौजूद थे.
डेढ़ दर्जन कांडों की हुई समीक्षा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन