जिले में फिर पांव पसार रहा कालाजार, 54 बीमार

समस्तीपुर : जिले में फिर कालाजार ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस वर्ष अब तक 54 कालाजार पीड़ित उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं. हालांकि, दर्जनों लोग निजी क्लीनिकों में भी उपचार करा रहे हैं. इस बीमारी से जिले में कई लोगों के मौत की भी सूचना है पर आधिकारिक तौर पर […]
समस्तीपुर : जिले में फिर कालाजार ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस वर्ष अब तक 54 कालाजार पीड़ित उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं. हालांकि, दर्जनों लोग निजी क्लीनिकों में भी उपचार करा रहे हैं. इस बीमारी से जिले में कई लोगों के मौत की भी सूचना है पर आधिकारिक तौर पर कालाजार से मौत की पुष्टि नहीं है. कालाजार से पीड़ित ज्यादातर मरीज गंगा दियारे के मोहिउद्दीनगर, मोहनपुर और पटोरी प्रखंड क्षेत्र से आ रहे हैं. सोमवार को भी शहर के काशीपुर मोहल्ला के दिनेश राम की बेटी भारती कुमारी(14) को उपचार किया जा रहा है. कालाजार वार्ड बंद कर दिये जाने के कारण उसे इमरजेंसी वार्ड में ही दवा का डोज दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










