दो बिचौलिये गिरफ्तार कामयाबी मधुबनी स्टेशन पर छापेमारी

समस्तीपुर : रेलवे की सीआइबी टीम ने सोमवार को इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंडल के मधुबनी स्टेशन पर छापेमारी कर दो टिकट बिचौलियों को गिरफ्तार किया है. टिकट दलाल के पास से दरभंगा से बेंगलुरू तक के चार टिकट के अलावा दो सादा मांग पत्र भी बरामद किये गये हैं. सीआइबी ने […]
समस्तीपुर : रेलवे की सीआइबी टीम ने सोमवार को इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंडल के मधुबनी स्टेशन पर छापेमारी कर दो टिकट बिचौलियों को गिरफ्तार किया है. टिकट दलाल के पास से दरभंगा से बेंगलुरू तक के चार टिकट के अलावा दो सादा मांग पत्र भी बरामद किये गये हैं. सीआइबी ने उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. बाद में इस मामले में दरभंगा आरपीएफ थाने में मामला दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपित की पहचान तैयब अली अकबरपुर मधुबनी व शिवम कुमार साह, टाउन क्लब मधुबनी के रूप में की गयी है. सीबीआइ इंस्पेक्टर ने श्री विश्वकर्मा ने बताया कि मधुबनी से किसी ने डीआरएम सुधांशु शर्मा को स्टेशन पर टिकट की दलाली किये जाने की सूचना दी. इस पर डीआरएम ने मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित को कार्रवाई का निर्देश दिया. इस पर सीआइबी इंस्पेक्टर के अलावा दारोगा एचके राय, एसके मेहता सिपाही कुंदन कुमार व संजय सिंह की टीम बनाकर छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










