गंगाजल के गैलन से फिर मिली शराब

Published at :01 Aug 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
गंगाजल के गैलन से फिर मिली शराब

सफलताजीआरपी ने िमथिला में की छापेमारी समस्तीपुर : जीआरपी ने रविवार सुबह स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर गंगाजल के गैलन से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. 180 एमएल की 30 बोतल शराब उजले रंग के अलग-अलग गैलन को काट कर अंदर छिपा कर रखी गयी थी. हालांकि, कारोबारी पुलिस को […]

विज्ञापन

सफलताजीआरपी ने िमथिला में की छापेमारी

समस्तीपुर : जीआरपी ने रविवार सुबह स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर गंगाजल के गैलन से 30 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. 180 एमएल की 30 बोतल शराब उजले रंग के अलग-अलग गैलन को काट कर अंदर छिपा कर रखी गयी थी. हालांकि, कारोबारी पुलिस को देख फरार हो गया.
सुबह चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष विनोद राम ने देखा कि गैलन का बाहरी भाग रेसा हुआ है. शक के आधार पर गैलन को काटा गया तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं. सभी शराब की बोतल पर सेल फॉर बंगाल लिखा हुआ था. गंगाजल के गैलन में शराब मिलने की यह दूसरी घटना है. इससे पूर्व भी गत एक जुलाई को आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस ट्रेन में काले रंग के गैलन में शराब की बीस बोतलें मिली थीं. इस मामले में जीआरपी ने अज्ञात कारोबारी पर एफआइआर दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन