10 सकेंड में बदल लिया टिकट

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन के टिकट काउंटर पर सुबह टिकट एक्सचेंजर ने दस सकेंड के अंदर प्रमोद मुखिया का टिकट बदल लिया. और तो और प्रमोद को चूना लगाने के बाद उक्त एक्सचेंजर टिकट काउंटर के पास ही जमा रहा. कभी लाइन में लगता तो कभी बाहर निकल कर मोबाइल से बातचीत करता था. और […]
समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन के टिकट काउंटर पर सुबह टिकट एक्सचेंजर ने दस सकेंड के अंदर प्रमोद मुखिया का टिकट बदल लिया. और तो और प्रमोद को चूना लगाने के बाद उक्त एक्सचेंजर टिकट काउंटर के पास ही जमा रहा. कभी लाइन में लगता तो कभी बाहर निकल कर मोबाइल से बातचीत करता था.
और कुछ देर बाद एक बुजुर्ग की टिकट भी बदल दिया. एक्सचेंजर की सभी गतिविधि टिकट काउंटर के पास लगे एक मात्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. बुजुर्ग यात्री कौन है और कहां जा रहे थे, यह तो उनके चेकिंग में पकड़ाने के बाद ही पता चलेगा. हालांकि, शाम पांच बजे तक बुजुर्ग यात्री के कहीं चेकिंग में नकली टिकट के साथ पकड़े जाने का मामला सामने नहीं आया है.
फुटेज में बात सामने आयी है कि सुबह 8.46 बजे प्रमोद टिकट कटाने के लिए लाइन में लगता है. आठ बज कर 53 मीनट 29 सकेंड में वह बाहर निकला है. दीवार पार करने के दौरान सकेंड का कांटा 39 पर गया. यानी दस सकेंड में एक्सचेंजर ने उसे चूना लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










