चलती ट्रेन से गिरा रेलकर्मी

Published at :13 Jul 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरा रेलकर्मी

समस्तीपुर : जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की छत से सोमवार शाम गिरकर एक रेलकर्मी घायल हो गया. उसे सहकर्मियों ने दरभंगा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से उसे पटना भेज दिया गया है. रेलकर्मी की पहचान अमित कुमार के रूप में की गयी है, जो उक्त […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की छत से सोमवार शाम गिरकर एक रेलकर्मी घायल हो गया. उसे सहकर्मियों ने दरभंगा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से उसे पटना भेज दिया गया है. रेलकर्मी की पहचान अमित कुमार के रूप में की गयी है, जो उक्त ट्रेन का एसी मिस्त्री बताया गया है.

वह ऑन ड्यूटी ट्रेन के साथ दिल्ली जा रहा था. घटना जयनगर व मधुबनी स्टेशन के बीच की बतायी गयी है. सीनियर विद्युत मंडल अभियंता एके चौधरी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रेलकर्मी कोमा में है, जिस कारण यह पता नहीं चल सका है कि वह ट्रेन से कैसे गिरा. रेलकर्मी के होश में आने के बाद घटना के कारणों का खुलासा होगा. रेलकर्मी को बेहतर उपचार के लिए पटना भेज जा रहा है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि ट्रेन के खुलते ही एसी में कुछ समस्या आ गई थी. जिसे ठीक करने के लिए व चलती ट्रेन की छत पर चढ़ का एसी ठीक करने गया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन