युवक को थूक चटाने के मामले में आरोपित सरपंच गिरफ्तार

दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : बंबैया हरलाल पंचायत में एक युवक भैरव लाल के साथ मारपीट, उठक-बैठक व थूक चटाने के मामले में आरोपित सरपंच बौआजी झा को अंतत: प्राथमिकी के तीन दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की छापेमारी व पुलिसिया दबिश से सरपंच की गिरफ्तारी […]
दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : बंबैया हरलाल पंचायत में एक युवक भैरव लाल के साथ मारपीट, उठक-बैठक व थूक चटाने के मामले में आरोपित सरपंच बौआजी झा को अंतत: प्राथमिकी के तीन दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम की छापेमारी व पुलिसिया दबिश से सरपंच की गिरफ्तारी हो सकी़ पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सरपंच को कोर्ट भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरपंच को रसीदपुर लाइन होटल से गिरफ्तार किया गया है. थूक चटाने के मामले में आरोपित बंबैया हरलाल के सरपंच बौआजी झा नेथाने पर पुलिस के समक्ष मामले को निराधार बताया.
ते हुए कहा कि चुनावी रंजिश के कारण हमको फंसाया गया है. थूक चटाने की बात बिल्कुल निराधार है. इस घटना में मेरा कोई हाथ नहीं है. मोबाइल पर वीडियो बनाने को लेकर पूछने पर कहा कि मेरा मोबाइल नहीं था. मेरे भतीजे के मोबाइल को शंकर झा ने यूज किया. उसे ही जो करना था, वो किया. मैं अपने संबंधी के यहां लगन में था. अखबार में खबर पढ़ी, तो पता चला कि हम पर मुकदमा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










