पहले पति अब देवर ने भी ठुकराया, पहुंची थाने

समस्तीपुर : पहले पति ने ठुकराया और अब देवर (दूसरा पति) ने भी बिना तालाक दिये ही उसे छोड़ने का फैसला ले लिया है. मात्र पांच वर्षों में ही सुनीता के वैवाहिक जीवन में दो मर्तबा सुनामी आ गयी है. उसके सब्र के बांध टूट चुके हैं. अब वह किसी भी हालत में अपने दूसरे […]
समस्तीपुर : पहले पति ने ठुकराया और अब देवर (दूसरा पति) ने भी बिना तालाक दिये ही उसे छोड़ने का फैसला ले लिया है. मात्र पांच वर्षों में ही सुनीता के वैवाहिक जीवन में दो मर्तबा सुनामी आ गयी है. उसके सब्र के बांध टूट चुके हैं. अब वह किसी भी हालत में अपने दूसरे पति को खोना नहीं चाहती. अपने दो बच्चों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही सुनीता बुधवार को महिला थाने पर पहुंची. उसने महिला थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर जल्द ही उसे न्याय नहीं मिली तो दो दिन बाद ही उसकी वैवाहिक दुनियां एक बार फिर उजर जायेगी. क्योंकि आठ जुलाई को उसका देवर यानी दूसरा पति फिर से शादी करने जा रहा है. इसकी सारी तैयारी भी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










