30 जून तक जमा करें चुनाव खर्च का ब्योरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

दलसिंहसराय : प्रखंड में नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य व ग्राम कहचरी पंच सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित कर दी गयी है़ यह शपथ ग्रहण पंचायतवार निर्धारित तिथियों के अनुरूप 23-26 जून के बीच पंचायत समिति भवन में होगी़ जानकारी देते हुये बीडीओ डाॅ शोभा अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन […]
विज्ञापन
दलसिंहसराय : प्रखंड में नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य व ग्राम कहचरी पंच सदस्यों के शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित कर दी गयी है़ यह शपथ ग्रहण पंचायतवार निर्धारित तिथियों के अनुरूप 23-26 जून के बीच पंचायत समिति भवन में होगी़ जानकारी देते हुये बीडीओ डाॅ शोभा अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन 23 जून को सुल्तानपुर घटहो, चकबहाउद्दीन, माख्तियारपुर सलखन्नी व पांड़ पंचायत के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा़
24 जून को हरिशंकरपुर, केवटा, नगरगामा व पगड़ा पंचायत, 25 जून को नवादा, बसढ़िया, बुलाकीपुर व कमरांव तथा 26 जून को मालपुर पुरवारीपट्टी, रामपुर जलालपुर, अजनौल व बंबैया हरलाल पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा़
बीडीओ ने आगे कहा कि चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशी चाहे वे जीतने वाले हो या हारने वाले, चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक उन्हें चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रपत्र 29 व 30 में हर हाल में 30 जून तक अनिवार्य रूप से जमा करना है़ अन्यथा नहीं जमा करने पर आयोग के निर्देशों के आलोक में संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










