स्क्रैप डिपो से बैटरी चोरी कर भाग रहा चोर धराया

Published at :14 Jun 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
स्क्रैप डिपो से बैटरी चोरी कर भाग रहा चोर धराया

समस्तीपुर : आरपीएफ ने रविवार रात सोनेलाल ढाला के पास स्थित स्क्रैप डिपो से बैटरी चोरी कर भाग रहे चोरों में से एक को खदेड़ कर मसलनचक गांव से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कई चोर भागने में सफल रहे. आरपीएफ ने मौके से आठ चोरी की बैटरी बरामद किया है. चोर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : आरपीएफ ने रविवार रात सोनेलाल ढाला के पास स्थित स्क्रैप डिपो से बैटरी चोरी कर भाग रहे चोरों में से एक को खदेड़ कर मसलनचक गांव से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर कई चोर भागने में सफल रहे. आरपीएफ ने मौके से आठ चोरी की बैटरी बरामद किया है.

चोर की पहचान रंजीत पासवान के रूप में की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया है. आपीएफ फरार चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में बताया है कि रविवार रात स्क्रैप डिपो से ठेला पा बैटरी लाद कर भाग रहे थे. इसी पहुंची आरपीएफ ने भाग रहे चोरों का पीछा किया तो मसलनचक गांव में जाकर आरपीएफ ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर ठेला छोड़ फरार हो गये. इंस्पेक्टर एन मांझी ने बताया कि गिरफ्तार चोर ने अपना साथी का नाम बता दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन