दो सदस्य गिरफ्तार

Published at :14 Jun 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
दो सदस्य गिरफ्तार

समस्तीपुर : जीआरपी ने अंतर जिला नशाखुरानी गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी के पास से यात्री से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान श्याम कुमार बछवाड़ा व रामबली महतो, खगड़िया शहर के रूप में की गयी है. पुलिस के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जीआरपी ने अंतर जिला नशाखुरानी गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी के पास से यात्री से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान श्याम कुमार बछवाड़ा व रामबली महतो, खगड़िया शहर के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गत 26 अप्रैल को गोंदिया एक्सप्रेस से मनिकपुर से बरौनी जा रहे भागलपुर निवासी प्रेमजीत कुमार जो दिव्यांग हैं,

विकलांक बोगी में सफर कर रहे थे. समस्तीपुर में उक्त बोगी में चार युवक सवार हुए. दलसिंहसराय में उक्त बोगी से सभी यात्री उतर गये. प्रेमजीत के अलावा अन्य चार लोग बच गये. जब ट्रेन दलसिंहसराय से खुली तो उक्त चोरों अपराधियों ने प्रेम को जबरन फ्रुटी पीला दिया. जब वह बेहोश होने लगा तो उससे मोबाइल व बैग,

एटीएम कार्ड छीन लिये. इस दौरान उससे मारपीट कर एटीएम का कोड भी पूछ लिया. जब ट्रेन बरौनी पहुंची तो अपराधियों ने उसके एटीएम से 16 हजार रुपये की निकासी कर ली. बाद में प्रेम को बरौनी जीआरपी ने ट्रेन से बेहोशी की स्थिति में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया था. होश आने पर उसने बयान दर्ज कराया. घटना स्थल समस्तीपुर जीआरपी के अंर्तगत होने के कारण मामले को समस्तीपुर भेज दिया गया. गिरोह के अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन