सात माह में दो स्कार्पियो ड्राइवर की हत्या

Published at :14 Jun 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
सात माह में दो स्कार्पियो ड्राइवर की हत्या

वारिसनगर : विगत सात महीनों में इस थाना क्षेत्र में दो-दो स्काॅर्पियो ड्राइवर की हत्या हुई हैं, लेकिन आज तक पुलिस एक भी अपराधी को नहीं ढूंढ़ पायी. बता दें कि रविवार की देर संध्या रघुनाथपुर चौर में एक स्कार्पियो चालाक को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं सात माह पूर्व भी एक […]

विज्ञापन

वारिसनगर : विगत सात महीनों में इस थाना क्षेत्र में दो-दो स्काॅर्पियो ड्राइवर की हत्या हुई हैं, लेकिन आज तक पुलिस एक भी अपराधी को नहीं ढूंढ़ पायी. बता दें कि रविवार की देर संध्या रघुनाथपुर चौर में एक स्कार्पियो चालाक को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. वहीं सात माह पूर्व भी एक स्काॅर्पियो चालाक की लाश लखनपट्टी गांव में एक पोखर किनारे मिली थी. उसकी पहचान मथुरापुर ओपी के दौलतपुर गांव के लालो महतो का पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई थी.

वह अपने गांव के परिचित के साथ भाड़ा पर खानपुर गया था. यह अलग बात है कि पहली घटना में अपराधियों ने गाड़ी लूट ली थी. गाड़ी धनबाद से बरामद हुई थी. गाड़ी बरामदगी तो हुई, परंतु हत्यारा आज तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पहली हत्या बेशक गाड़ी लूट की थी. परंतु रघुनाथपुर चालाक हत्याकांड सीधा आपसी रंजिश बयां करती है. हालांकि, पुलिस वो हर पहलू को टटोलने में लगी है, जहां से सुरागों की हलकी सी भी रेखा खींची दिख जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन