वारिसनगर में स्कॉर्पियो चालक की गोली मार हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jun 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के किशनपुर-कल्याणपुर पथ स्थित रघुनाथपुर चौर में रविवार की देर शाम अपराधियों ने स्कॉर्पियो ले जा रहे ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. ड्राइवर की कनपटी में दो गोलियां मारी गयी हैं. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. गाड़ी से पुलिस ने […]
विज्ञापन
वारिसनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के किशनपुर-कल्याणपुर पथ स्थित रघुनाथपुर चौर में रविवार की देर शाम अपराधियों ने स्कॉर्पियो ले जा रहे ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. ड्राइवर की कनपटी में दो गोलियां मारी गयी हैं. राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. गाड़ी से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है.
घटनास्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार, समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकिमाबाद निवासी सुरेश सहनी की स्कॉर्पियो संख्या बीआर 33 एन/6103 गाड़ी को वारिसनगर थाना क्षेत्र के नवटोल गांव का दिलीप सहनी चलाता था. रविवार की देर शाम वो गाड़ी लेकर किशनपुर से कल्याणपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच रघुनाथपुर चौर में गाड़ी में ही उसे गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
कुछ देर बाद चौर में गाड़ी खड़ी देख राहगीरों ने देखा, तो पता चला कि स्कॉर्पियो में शव पड़ा है. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे
वारिसनगर में स्कॉर्पियो
थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि व मथुरापुर ओपी प्रभारी परमानंद लाल कर्ण ने स्थिति का जायजा लिया. घटनास्थल की जांच के बाद उन्होंने बताया कि संभवतः गाड़ी के अंदर बैठा अपराधी ने ही चालक को गोली मारी है. मृतक की कनपटी में नजदीक से दो गोली मारी गयी है, क्योंकि गाड़ी के अंदर ही दो खाली गोली का खोखा बरामद किया गया है. बाद में घटनास्थल पर डीएसपी पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी लेने में जुटे थे.
रघुनाथपुर चौर में गाड़ी में पड़ा मिला शव
वारिसनगर के नवटोल गांव का रहनेवाला था दिलीप सहनी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने की मामले की जांच
गाड़ी से दो खोखा बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










