हर घर के लिए होगा नल व नाला

Published at :11 Jun 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
हर घर के लिए होगा नल व नाला

मुख्यमंत्री के सात निश्चय में तीन पर काम शुरू नप क्षेत्र में योजना के कार्यान्वयन के लिए शुक्रवार को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण में सर्वेयर के साथ-साथ पर्यवेक्षक एवं मानीटरों ने लिया भाग समस्तीपुर : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में तीन निश्चय हर घर में शौचालय, हर घर में नल और पक्की नाली व गली […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सात निश्चय में तीन पर काम शुरू
नप क्षेत्र में योजना के कार्यान्वयन के लिए शुक्रवार को दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में सर्वेयर के साथ-साथ पर्यवेक्षक एवं मानीटरों ने लिया भाग
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में तीन निश्चय हर घर में शौचालय, हर घर में नल और पक्की नाली व गली पर काम शुरू हो गया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस कार्य को धरातल पर शुरू कर दिया है. नगर परिषद क्षेत्र में अागामी 15 जून से होने वाले सर्वे के लिए बनायी गयी सर्वेयर, पर्यवेक्षक एवं मोनिटर की टीम को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया.
इसके लिए पटना से पहुंचे डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर नितीन तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में डुडा के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने नगर परिषद क्षेत्र के हरेक घरों में होने वाले सर्वे को लेकर संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया. मौके पर डुडा के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन के साथ-साथ मोनिटर राजीव कुमार, जितेंद्र पासवान, नीरज प्रियदर्शी, सिद्धार्थ शंकर, विजय कुमार प्रसाद, मो. फारूक, गौतम प्रसाद, राघवेंद्र सहित 29 पर्यवेक्षक एवं 47 सर्वेयर मौजूद थे.
15 से होगा सर्वे: शहर के 13036 घरों का 15 जून से सर्वे शुरू किया जायेगा. यह कार्य 21 जून तक चलेगा. जिसमें सभी घरों में नल व पेयजल की स्थिति, सप्लाई का पानी आने का समय, पानी की गुणवत्ता, घर से बाहर निकलने वाले नालों की स्थिति, शौचालय की उपलब्धता एवं उसकी साफ-सफाई, घर तक जाने वाली गली, बाजार की ओर जाने वाली सड़क की जानकारी ली जायेगी.
80 कर्मियों की टीम बनी: नगर परिषद क्षेत्र के सभी घरों के सर्वे के लिए विभाग ने कुल 80 कर्मियों की टीम बनायी है. 29 वार्डों के करीब 13 हजार से अधिक घरों के सर्वे के लिए सर्वेयर की टीम में कुल 47 कर्मियों को शामिल किया गया है. जबकि इस कार्य के पर्यवेक्षण के लिए कुल 29 पर्यवेक्षक एवं मोनिटरिंग के लिए चार अधिकारियों को लगाया गया है.
वार्ड वार घरों की संख्या
वार्ड संख्या घरों की संख्या
वार्ड नंबर 1 692
वार्ड नंबर 2 744
वार्ड नंबर 3 311
वार्ड नंबर 4 402
वार्ड नंबर 5 354
वार्ड नंबर 6 238
वार्ड नंबर 7 491
वार्ड नंबर 8 425
वार्ड नंबर 9 476
वार्ड नंबर 10 620
वार्ड नंबर 11 277
वार्ड नंबर 12 410
वार्ड नंबर 13 324
वार्ड नंबर 14 352
वार्ड नंबर 15 633
वार्ड नंबर 16 334
वार्ड नंबर 17 332
वार्ड नंबर 18 394
वार्ड नंबर 19 492
वार्ड नंबर 20 359
वार्ड नंबर 21 376
वार्ड नंबर 22 404
वार्ड नंबर 23 426
वार्ड नंबर 24 395
वार्ड नंबर 25 612
वार्ड नंबर 26 520
वार्ड नंबर 27 505
वार्ड नंबर 28 419
वार्ड नंबर 29 856
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन