जनता दरबार में 60 से अधिक मामलों का निष्पादन

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. जनता दरबार में अधिकतर मामले दहेज प्रताड़ना, महिला उत्पीड़न एवं भूमि विवाद से जुड़े थे. ताजपुर थाना क्षेत्र के रमेश ठाकुर की विवाहित पुत्री अर्चना कुमारी ने एसपी को आवेदन देकर बिना तलाक ही पति द्वारा […]
समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. जनता दरबार में अधिकतर मामले दहेज प्रताड़ना, महिला उत्पीड़न एवं भूमि विवाद से जुड़े थे. ताजपुर थाना क्षेत्र के रमेश ठाकुर की विवाहित पुत्री अर्चना कुमारी ने एसपी को आवेदन देकर बिना तलाक ही पति द्वारा छोड़ देने की शिकायत की.
वहीं दलसिंहसराय के मौलवीचक निवासी मो. आजम की पत्नी बदरुल निशा ने परिवारिक विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद भी पति पर भरण पोषण के लिए खोराकी नहीं देने का अारोप लगाया. हसनपुर के मानामठ की नाजनीन प्रवीण ने एसपी को आवेदन देकर पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. रोसड़ा शंकरपुर के राम बालक मंडल ने पुत्री के अगवा से संबंधित केस में स्थानीय थानाध्यक्ष द्वारा कर्रवाई नहीं करने की शिकायत की.
जबकि ठहरा गोपालपुर की शिवतारणी देवी ने पुत्र के अपहरण कर लिए जाने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी. जनता दरबार में करीब 60 से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं कई मामलों में संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










