मध्य विद्यालय डढ़िया बेलार का तोड़ा ताला

समस्तीपुर : अज्ञात लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय डढि़या बेलार का ताला तोड़ दिया. घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र झा को शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई. उन्होंने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों व मुफस्सिल पुलिस को दी है. गुरुवार को विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद एचएम समेत सभी […]
समस्तीपुर : अज्ञात लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय डढि़या बेलार का ताला तोड़ दिया. घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र झा को शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई. उन्होंने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों व मुफस्सिल पुलिस को दी है.
गुरुवार को विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद एचएम समेत सभी शिक्षक चले गये. एचएम का बताना है कि जब शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे वापस स्कूल पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ पाया. वर्ग कक्ष के ताला पर भी उसे तोड़े जाने के लिए किये गये प्रयास का निशान देखा. अंदर पहुंचने पर कार्यालय के अभिलेख सुरक्षित मिले, जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










