दुकानदारों का हंगामा, पीछे हटी पुलिस

Published at :25 May 2016 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
दुकानदारों का हंगामा, पीछे हटी पुलिस

अतिक्रमण हटाओ अभियान. कोर्ट परिसर से अतिक्रमण हटाने गयी थी पुलिस समस्तीपुर : कचहरी परिसर में मंगलवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने जमकर बवाल काटा. दुकान तोड़े जाने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये. दुकानों के अवशेष को सड़क पर रख कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया व प्रशासन के […]

विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान. कोर्ट परिसर से अतिक्रमण हटाने गयी थी पुलिस

समस्तीपुर : कचहरी परिसर में मंगलवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने जमकर बवाल काटा. दुकान तोड़े जाने से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आये. दुकानों के अवशेष को सड़क पर रख कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया व प्रशासन के विरोध में जम कर नारेबाजी शुरू कर दी. दुकानदारों के
आक्रोश और मामले को बिगड़ता देख प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को बीच में ही रोक दिया. एक बार फिर दुकानदारों को दो दिनों की मोहलत दी गयी है, ताकि वे स्वयं अपनी दुकानें हटा लें. इससे उनके समान को नुकसान न पहुंचे. बता दें कि न्यायालय परिसर में सौ से अधिक अवैध दुकानें बनी हुई है. इनमें फोटो स्टेट दुकान, टाइपराइटरों की दुकान, फार्म एवं कागजात की दुकान, फल एवं चाय-नास्ते की दुकानें खुली हुई हैं. जिससे हमेशा कोर्ट परिसर में जाम की स्थिति बनी रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन