बैंकों की बढ़ायी गयी सुरक्षा

Published at :25 May 2016 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों की बढ़ायी गयी सुरक्षा

समस्तीपुर : जिले के बैंकों में लगातार हो रही लूट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. एसपी के आदेश पर जिले के सभी बैंकों की गश्ती तेज कर दी गयी है. साथ ही बैंकों के आसपास पुलिस को भी तैनात किया गया है. मंगलवार को नगर थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के बैंकों में लगातार हो रही लूट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. एसपी के आदेश पर जिले के सभी बैंकों की गश्ती तेज कर दी गयी है. साथ ही बैंकों के आसपास पुलिस को भी तैनात किया गया है. मंगलवार को नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने शहर में बैंकों की गश्ती के लिए पुलिस की तीन टीम को लगाया था. दो टीम बाइक से गश्ती कर रही थी, जबकि एक टीम पुलिस की गश्ती जीप पर थी.

बाइक वाले टीम में एएसआइ खुर्शीद अहमद, एएसआई वीरेंद्र राम व टायगर जवान विजय राउत व वीर बहादुर को रखा गया था. गश्ती जीप पर पुलिस बलों का नेतृत्व एएसआइ सरयुग मिस्त्री कर रहे थे. सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया था. जो बैंकों में जाकर जांच पड़ताल कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन