भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ धराया

समस्तीपुर : नगर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नीम चकहैदर निवासी केदार राय के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुमार कीर्ति ने बताया कि शहर में शराब पर पूर्ण पाबंदी […]
समस्तीपुर : नगर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नीम चकहैदर निवासी केदार राय के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुमार कीर्ति ने बताया कि शहर में शराब पर पूर्ण पाबंदी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.
सोमवार की सुबह मगरदहीघाट के समीप एक मकान में दारू रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर नगर थाना के एएसआइ सरयुग मिस्त्री, मसीर आलम, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र राम एवं टायगर जवान वीर बहादुर व विजय राउत की टीम ने छापेमारी कर 13 लीटर विदेशी शराब के साथ केदार राय को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










