मैनेजर की पत्नी और पिता को पूछताछ के लिए पुलिस ले गयी समस्तीपुर

Published at :04 Apr 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
मैनेजर की पत्नी और पिता को पूछताछ के लिए पुलिस ले गयी समस्तीपुर

आरा : समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित एक नॉन बैकिंग कंपनी से 83 लाख रुपया लेकर फरार हुए मैनेजर नागेंद्र कुमार के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने बोरे में रखे गये 75 लाख रुपये बरामद कर लिये. बरामदगी के साथ ही पुलिस मैनेजर के बारे में पूछताछ करने को लेकर उनकी पत्नी और […]

विज्ञापन

आरा : समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित एक नॉन बैकिंग कंपनी से 83 लाख रुपया लेकर फरार हुए मैनेजर नागेंद्र कुमार के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने बोरे में रखे गये 75 लाख रुपये बरामद कर लिये. बरामदगी के साथ ही पुलिस मैनेजर के बारे में पूछताछ करने को लेकर उनकी पत्नी और पिता को भी साथ ले गयी है.

नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में हुई पुलिस की छापेमारी से आसपास के लोग हतप्रभ रह गये.मैनेजर के घर से कुल 75 लाख रुपये बरामद हुए. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित नॉन बैकिंग कंपनी क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड की शाखा से शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव निवासी जगदीश सिंह का पुत्र नगेंद्र कुमार,

जो कंपनी में बतौर मैनेजर के रूप में कार्यरत था, वहां से 31 मार्च को 83 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था,जिसकी सूचना वहां की पुलिस द्वारा दी गयी. इसके साथ ही एक टीम को भी समस्तीपुर से आरा भेजा गया़ भोजपुर और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 75 लाख रुपये बरामद कर लिये.

पैसे लेकर भागने के पीछे का क्या है सच : मैनेजर के जानने वालों की माने तो नगेंद्र कुमार की छवी काफी साफ-सुथरी है. यही कारण था कि कंपनी भी उसे तीन साल से वहीं पर रखी थी .लोगों की माने तो वह किसी बड़े मुशीबत में फंसा होगा तभी उसने इस तरह का काम किया है.खैर मामला जो भी हो यह जांच के बाद और मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेगा .पुलिस मैनेजर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रहीं है.
समय रहते पुलिस ने की कार्रवाई तो बरामद हुए रुपये : इस मामले में पुलिस की तत्परता से इतनी बड़ी राशि एक साथ बरामद हो गयी .अगर पुलिस थोड़ी सी भी शिथिलता बरतती तो शायद यह रुपया कभी भी बरामद नहीं हो पाता ,रुपये के बारे में मैनेजर के पिता ने उससे पूछा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन