मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अपार संभावनाएं : वीसी

Published at :24 Jan 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अपार संभावनाएं : वीसी

पूसा : राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के 25 वें कुलपति के पद पर डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्र वार को नियमानुसार अपना योगदान किया. नविनयुक्त कुलपति डा. श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रथम चरण में तिरहुत कृषि महाविद्यालय का भ्रमण कर वहां अध्ययनरत यूजी छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया. इसी क्र म में मत्स्यकी महाविद्यालय का […]

विज्ञापन

पूसा : राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के 25 वें कुलपति के पद पर डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्र वार को नियमानुसार अपना योगदान किया.

नविनयुक्त कुलपति डा. श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रथम चरण में तिरहुत कृषि महाविद्यालय का भ्रमण कर वहां अध्ययनरत यूजी छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया. इसी क्र म में मत्स्यकी महाविद्यालय का भी दौरा कर वहां पर भी छात्रों से रूबरू होते हुए टीसीए ढोली में चल रहे पठन-पाठन सहित तमाम कार्यों का जायजा लिया. तत्पश्चात कुलपति ने भोजनावकास के उपरान्त आरएयू के विभिन्न संकायों का भी भ्रमण किया.
जिसमें मुख्यरूप से अभियांत्रिकी महाविद्यालय, आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय, गृह विज्ञान महाविद्यालय सहित अन्य तमाम विभागों से सम्बंधित यथोचित जानकारी ली. भ्रमण के दौरान कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अवसर को पहचान कर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए. मेधावी छात्रों के लिय राज्य सहित देश व विदेश स्तर पर कृषि के क्षेत्र से जुड़े अपार संभावनाए दिखाई दे रहा है. मौके पर संकायों से जुड़े सभी अधिष्ठाता, निदेशक एवं वैज्ञानिक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन