झपट्टा मार महिला से " 10 हजार ले उड़ा युवक

Published at :19 Jan 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
झपट्टा मार महिला से " 10 हजार ले उड़ा युवक

शिवाजीनगर : ओपी के दस कदम की दूरी स्थित चापाकल पर पानी पीने के दौरान अज्ञात लुटेरे ने महिला से झपटा मार कर 10 हजार नगद, मोबाइल व बैंक पासबुक लेकर फरार हो गया. महदेवा गांव निवासी महिला मीरा देवी ने बताया कि मुख्यालय परिसर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर : ओपी के दस कदम की दूरी स्थित चापाकल पर पानी पीने के दौरान अज्ञात लुटेरे ने महिला से झपटा मार कर 10 हजार नगद, मोबाइल व बैंक पासबुक लेकर फरार हो गया. महदेवा गांव निवासी महिला मीरा देवी ने बताया कि मुख्यालय परिसर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही थी कि ओपी के बगल में चापाकल पर पानी पीने लगी इसी का फायदा उठाकर मेरे गोद मंे बैठे बच्चे के हाथ से झपटा मार कर मेरा झोला लेकर भाग निकला.

झोला में 10 हजार रु पये, मोबाइल व बंैक पासबुक सहित कुछ समान था. लुटेरा जैकेट पहन रखा था. झोला लेकर मुख्यालय की ओर भागा. इधर घटना के बाद ओपी के आगे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है. महिला ने ओपी में मामला दर्ज कराया है. एएसआई विनय कुमार मामले की छानबीन में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन