कार्यों की गुणवत्ता हर हाल में जांचें

Published at :19 Jan 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यों की गुणवत्ता हर हाल में जांचें

समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में सोमवार को हुई. डीएम ने सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेवारी एवं गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य पूरा करने को कहा. साथ ही कायार्े की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश भी दिया. प्रत्येक अंचल में अभिलेखागार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में सोमवार को हुई. डीएम ने सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेवारी एवं गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य पूरा करने को कहा. साथ ही कायार्े की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश भी दिया. प्रत्येक अंचल में अभिलेखागार भवन का निर्माण होना है.

कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण ने बताया गया कि सरायंजन, पटोरी, पूसा, वारिसनगर में अभिलेखागार भवन पूर्ण हो चुका है अन्य अंचलों में निर्माण कार्य आवंटन के अभाव के कारण बाधित है. विभाग द्वारा आवंटन की मांग की गयी है. ताजपुर रेफरल अस्पताल के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है. आंगनबाड़ी केन्द्र, बीआरसी, पोलिटेक्नि क, पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य प्रमंडल समस्तीपुर के 71 योजना में 30 पूर्ण 41 अपूर्ण है पटोरी कार्य प्रमण्डल के 14 योजना में 2 पूर्ण 12 अपूर्ण, रोसड़ा कार्य प्रमण्डल में 15 योजना में 3 पूर्ण 12 अपूर्ण योजना की स्थिति संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया.
साथ ही 31 मार्च 2016 तक कार्य पूरा करा लिये जाने की जानकारी दी. डीएम ने समय सीमा के अंदर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. पीएचइडी के ग्रामीण जलापूर्ति योजना में 5 पूर्ण, मिनी जलापूर्ति योजना विद्युत चालित एवं सौर ऊर्जा चालित में क्रमश: 21 तथा 11 योजना लंबित है. हस्तचालित नलकूपों के 7843 लक्ष्य के विरूद्घ कुल उपलब्धि 5144 है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 82 योजना में 23 पूर्ण, 56 अपूर्ण है.
पटोरी के 57 योजना में 20 पूर्ण, 37 लंबित रोसड़ा में 63 योजना लंबित है. भारत सरकार से विभाग द्वारा राशि की मांग की गयी है. बिजली विभाग द्वारा शत प्रतिशत 150 ट्रांसफॉर्मर का संस्थापन किया गया है. लघु सिंचाई के तहत 89 ट्यूबेल कार्यरत है तथा 150 ट्यूबेल पर काम चल रहा है. बैठक में निदेशक डीआरडीए कृत्यानंद सिंह, जिला योजना पदाधिकारी दूधनाथ राम सहित तकनीकी विभागों के पदाधिकारीगण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन