बम फेंके जाने के मामले पर दर्ज करायी प्राथमिकी

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक पर रविवार की दोपहर दिन के करीब ढाई बजे अपाची बाइक से आये करीब आधा दर्जन अपराधियों द्वारा बम फेंके जाने के मामले को लेकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व माधोडीह निवासी मनोरंजन गिरि के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में चार […]
उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक पर रविवार की दोपहर दिन के करीब ढाई बजे अपाची बाइक से आये करीब आधा दर्जन अपराधियों द्वारा बम फेंके जाने के मामले को लेकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व माधोडीह निवासी मनोरंजन गिरि के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में चार को नामजद व दो को अज्ञात किया गया है जिसमें धनंजय ईश्वर, पिंन्टू याजी, गोल्डेन कुमार, गोविन्द कुमार झा को नामजद किया गया है. वहीं दो अन्य को अज्ञात किया गया है. प्राथमिकी में मनोरंजन गिरि ने कहा है कि वे जब सातनपुर चौक स्थित मो. नईम के चाय दुकान पर बैठे थे उसी दरम्यान दो बाईक पर करीबआधा दर्जन की संख्या में आये अपराधियों ने उनके सीने पर एके 47 सटाकर पांच लाख रु पये की मांग की. विरोध करने व हल्ला सुनकर साथ रहे लोगों ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो वे लोग बम फेंकते हुए भागने में सफल हो गये. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










