आउटसोर्सिंग से होगा रेल यात्रियों का इलाज

Published at :17 Jan 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग से होगा रेल यात्रियों का इलाज

समस्तीपुर : अब रेलवे बोर्ड आउटसोर्सिंग के माध्यम से रेल कालोनियों सहित ट्रेनों की सफाई करायेगा. जोन के सभी स्टेशनों पर भी आउटसोसिंर्ग के माध्यम से ही यात्रियों की उपचार करने की व्यवस्था की जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीएमडी बीके गुप्ता ने जंकशन व मंडल रेल अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अब रेलवे बोर्ड आउटसोर्सिंग के माध्यम से रेल कालोनियों सहित ट्रेनों की सफाई करायेगा. जोन के सभी स्टेशनों पर भी आउटसोसिंर्ग के माध्यम से ही यात्रियों की उपचार करने की व्यवस्था की जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीएमडी बीके गुप्ता ने जंकशन व मंडल रेल अस्पताल का शनिवार को निरीक्षण के दौरान जानकारियों से अवगत कराया. इसमें कमी को लेकर रेल अस्पताल के सीएमएस डा. मोनिका सिंह को सख्त लहजे में आदेश देते हुये कहा कि हर हाल में रेल कर्मचारियों के इलाज व दवाओं की आपूर्ति में कमी नहीं होनी चाहिए.

यदि इसको लेकर कोई शिकायत मिलती है तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

सीएमडी श्री गुप्ता जंकशन के प्रतीक्षालय में बने शौचालय की कुव्यवस्था को देख भड़क गये. उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाजीपुर निर्माण विभाग के अधिकारियों व डीआरएम सुधांशु शर्मा से बात की जायेगी. इस स्टेशन की बनावट ही कुछ अजीब तरह की है. इसमें यात्रियों को आने जाने में परेशानियां होती है. प्लेटफॉर्म की उंचाई अधिक है.
कार्यालय व प्रतीक्षालय से लेकर प्लेटफार्म से नीचे है. इसे हर हाल में उंचा किया जायेगा. पूछने पर श्री गुप्ता ने बताया कि दंात विभाग के चिकित्सक की तैनाती कर दी जायेगी. इसके कही वर्षों से चिकित्सक की कमी के कारण रेलकर्मियों को इलाज के आभाव में भटकना पड़ता है. ऐसे में अल्ट्रासांउड की बेहतर व्यवस्था की जायेगी.
रेल परिसरों व कालोनियों में रेल कर्मचारियों क आवास व नाले की सफाई के लिये रेलवे बोर्ड आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने का योजना बनायी जा रही है. इससे सफाई में अब सुधार आयेगा. मौके पर चीफ हेल्थ निरीक्षक आरएन झा, उमेशचन्द्र प्रसाद वर्मा, एसएस सतीशचन्द्र वर्मा, सीआइटी सुमन कर्ण, स्टेशन मास्टर सतीश कुमार सिंहा, देवाशीष सिन्हा, असकार अहमद सिद्धिकी, गुड्डू् विनोद कुमार सहित अन्य रेल कर्मचारी व रेल अस्पताल में डा. मनिष कुमार, रेल कर्मचारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन