ससुराल जा रही विवाहिता ट्रेन से कटकर जख्मी

Published at :15 Dec 2015 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
ससुराल जा रही विवाहिता ट्रेन से कटकर जख्मी

समस्तीपुर : ससुराल जा रही एक विवाहिता की ट्रेन के चपेट में आने से सोमवार को जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि जब वह अपने ससुराल जा जंक्शन पर ट्रेन पकड़ कर जा रही थी कि इसी रोसड़ा जानेवाली सवाारी गाड़ी यात्रियों की ज्यादा होने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ससुराल जा रही एक विवाहिता की ट्रेन के चपेट में आने से सोमवार को जख्मी हो गयी. बताया जाता है कि जब वह अपने ससुराल जा जंक्शन पर ट्रेन पकड़ कर जा रही थी कि इसी रोसड़ा जानेवाली सवाारी गाड़ी यात्रियों की ज्यादा होने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. इसकी सूचना मिलते ही यात्रियों उसे ट्रेन के नीचे से खीचकर जख्मी हालत में बचा लिया. उसकी स्थिति नाजूक बनी है.

इसकी सूचना यात्रियों ने एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव को दी. श्रीवास्तव ने सीआइटी को मेमो देते हुये जीआरपी व मडिकल टीम को इलाज के बुलाने का आदेश दिया. यह क्रम में विलंब होने लगा तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था अक्सर मेमो देन व मेडिकल टीम के आने में विलंब होने के कारण जख्मी यात्रियों की मौत होती है. मेडकल आने के बाद उसे सदर अस्पातल में इलाज के लिये भर्ती कराया.

जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सक ने बताया पीड़ीता मौत व जीवन से जूूझ रही है. उसकी पहचान विनोद कुमार के बहन ललिता देबी उम्र 30 बतायी जा रही है. जबकि उसका रोसड़ा के हरपुर भिड़ी गांव में ससुराल है. इस बात को लेकर डीआरयूसीसी अमित कुमार मुन्ना बैठक में जंक्यान पर प्राथमिक उपचार केन्द्र देने की मांग डीआरएम सेे की तो डीआरएम ने आश्वासन दिया था. लेकिन महिनों गुजरने के बाद इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल रेल प्रशासन की ओर से नही की जा सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन