महिला पार्षदों को गोलबंद करने की कवायद शुरू

समस्तीपुर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद अर्चना देवी के द्वारा उप मुख्य पार्षद पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली विशेष बैठक की तिथि निर्धारित होने के उपरांत पूर्व में किंग मेकर की भूमिका अदा करने वाले पार्षद अब उप मुख्य पार्षद की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति […]
समस्तीपुर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद अर्चना देवी के द्वारा उप मुख्य पार्षद पर लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली विशेष बैठक की तिथि निर्धारित होने के उपरांत पूर्व में किंग मेकर की भूमिका अदा करने वाले पार्षद अब उप मुख्य पार्षद की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है.
29 पार्षदों वाले सदन में 15 महिला पार्षदों के पतियों को अपने पाले में गोलबंद करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों का दौर जारी है. इसमें ऐसे पार्षदों को भी शामिल किया गया है जो नगर परिषद से जुड़े योजनाओं के चयन में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं. वहीं नगर परिषद की राजनीति धीरे धीरे तीन गुटों में बट चुकी है. पक्ष विपक्ष के अलावा तीसरा गुट मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने के लिए विपक्षी खेमे को सशर्त समर्थन देने की बात कह कुर्सी पाने की राजनीति में जुटा है.
हालांकि कोई भी खेमा अपने पत्ते खोलने से पहले कुछेक विश्वासघातियों को इसकी भनक नहीं लगने देना चाहती है. आगामी 10 दिसंबर को नगर भवन में उप मुख्य पार्षद पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बैठक के उपरांत होने वाले वोटिंग प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं. वोटिंग से पहले मुख्य पार्षद के विरोध में हो रही राजनीति पर भी अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










