पुलिस के साथ की हाथापाई

Published at :07 Dec 2015 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के साथ की हाथापाई

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के बलिरामपुर गांव में शनिवार की रात एक लड़की को बरामद करने गयी जन्दाहा पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार जन्दाहा थाना क्षेत्र के सोहरथी गांव के एक लड़की को बरामद करने के लिए शनिवार की रात जन्दाहा थाने की पुलिस […]

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत के बलिरामपुर गांव में शनिवार की रात एक लड़की को बरामद करने गयी जन्दाहा पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार जन्दाहा थाना क्षेत्र के सोहरथी गांव के एक लड़की को बरामद करने के लिए शनिवार की रात जन्दाहा थाने की पुलिस लड़की के परिजनों के साथ बलिरामपुर गांव के रु दल सहनी के घर आयी थी.

बताया जाता है कि लड़की के परिजनों के द्वारा पूछताछ के दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गये एवं हाथापाई करने लगे. जिससे साथ गयी पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया. लड़का रुदल सहनी का भगना बताया जाता है. हालांकि थानाध्यक्ष मधुरेंन्द्र किशोर ने पुलिस के साथ हुई दुर्व्यवहार से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन