समस्तीपुर में कोल्ड ड्रिंक के वितरक से 7.5 लाख रुपये की लूट

Published at :24 Nov 2015 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में कोल्ड ड्रिंक के वितरक से 7.5 लाख रुपये की लूट

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थानांतर्गत मालगोदाम चौक स्थित एक कोल्ड ड्रिंक वितरक से आज दोपहर अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने 7.5 लाख रुपये लूट लिये. सदर पुलिस उपाधीक्षक तनवीर अहमद ने बताया कि पीड़ित मिथिलेश कुमार अपने गोदाम में बैंक में जमा की जाने वाली राशि गिन रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थानांतर्गत मालगोदाम चौक स्थित एक कोल्ड ड्रिंक वितरक से आज दोपहर अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने 7.5 लाख रुपये लूट लिये.

सदर पुलिस उपाधीक्षक तनवीर अहमद ने बताया कि पीड़ित मिथिलेश कुमार अपने गोदाम में बैंक में जमा की जाने वाली राशि गिन रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने वहां पहुंचकर उन्हें हथियार का भय दिखाकर उनसे 7 लाख 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मिथिलेश के साथ मारपीट भी की.

तनवीर ने बताया कि पुलिस द्वारा नगर सीमा को सील कर वाहनों की जांच के साथ फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरु कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन