ताजपुर में 62 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated at : 14 May 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
ताजपुर में 62 प्रतिशत हुआ मतदान

समस्तीपुर विधानसभा के ताजपुर के पांच पंचायतों के कुल 38 मतदान केंद्रों पर सोमवार को लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

ताजपुर : उजियारपुर लोकसभा अंतर्गत मोरवा विधानसभा के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों के कुल 82 मतदान केंद्रों पर एवं समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत समस्तीपुर विधानसभा के ताजपुर के पांच पंचायतों के कुल 38 मतदान केंद्रों पर सोमवार को लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा भरपूर पुलिस बल एवं जवानों को लगाया गया था. मतदान समाप्ति तक कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान को लेकर सुबह से ही वोटर लाइन में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उमस भरी गर्मी रहने के कारण दोपहर में लगभग सभी बूथ खाली नजर आया. मौसम ठंडा होने पर लोग घर से निकले. प्रशासन द्वारा वोटर को धूप से बचने के लिए नाममात्र का व्यवस्था की गयी थी. जिसके कारण मतदाता नाखुश दिखे. हालांकि लोगों में सरकार चुनने के लिए उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन