बूढ़ी गंडक पर बना बांध ध्वस्त होने के कगार पर

Published at :05 Oct 2015 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक पर बना बांध ध्वस्त होने के कगार पर

पूसा : मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूसा प्रखंड में प्रभात चौपाल का आयोजन हुआ. इसमें मतदाताओं ने अपनी बात रखी. महमदा पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत आम नागरिकों को शुद्ध पानी पीने के लिए लगभग पौने दो करोड़ की लागत से छह महीने पूर्व में बने नलकूप […]

विज्ञापन

पूसा : मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूसा प्रखंड में प्रभात चौपाल का आयोजन हुआ. इसमें मतदाताओं ने अपनी बात रखी.

महमदा पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत आम नागरिकों को शुद्ध पानी पीने के लिए लगभग पौने दो करोड़ की लागत से छह महीने पूर्व में बने नलकूप महज चंद दिनों का मेहमान ही साबित हुआ. नलकूप का पानी टैंक उद्घाटन के साथ ही रिसना शुरू हो गया है. पानी आपूर्ति के लिए कुछ एक परिवारों में नल देकर सिर्फ खानापूर्ति कर लिया गया है.

दलित महादलित व पिछड़ी जाति के आम जनताओं को इस व्यवस्था से वंचित कर दिया गया है. बूढी गंडक में बने तटबंध मुजफ्फरपुर सीमा से पूसा-सैदपुर पुल तक ध्वस्त होने की कगार पर है. जिसे देखने वाला कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं है.

खास कर इस बार के चुनाव में जलापूर्ति व बांध मरम्म्त की अहम समस्या से प्रत्याशियों को रू-ब-रू होना तय माना जा रहा है. हाल ही में करोड़ों की लागत से बने पंचायत सरकार भवन एवं विद्यालय के भूमि पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है. इस प्रकार मिट्टी खनन जारी रहा तो चंद दिनों में ही भवन धाराशायी होने से कोई भी नहीं बचा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन