स्कॉर्पियो की ठोकर से आठ वर्षीया बच्ची की मौत

समस्तीपुर : बूढी गंडक नदी के दक्षिणी बांध बाइपास स्थित पासवान टोला के निकट रविवार की सुबह स्कार्पियो की ठोकर से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने लाश के साथ रोसड़ा समस्तीपुर सड़क को जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस […]
समस्तीपुर : बूढी गंडक नदी के दक्षिणी बांध बाइपास स्थित पासवान टोला के निकट रविवार की सुबह स्कार्पियो की ठोकर से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने लाश के साथ रोसड़ा समस्तीपुर सड़क को जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया.
मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि मृतका अजीत पासवान की भांजी पायल (6) की लाश अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मौके पर पहुंचे बीडीओ डा.
भुवनेश मिश्र ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. घटना को लेकर मृतका के मामा बीरो पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें अज्ञात वाहन के चालक को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










