करंट से छात्र की मौत, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के अन्दौर गांव में गुरुवार को 10 वर्षीय स्कूली छात्र वृजन कुमार राम की मौत टूटे विद्युत तार के चपेट में आने से हो गयी़ घटना के विरोध में हनुमान नगर चौक पर पटोरी एवं महनार जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया़ मृतक राजकीय मध्य विद्यालय अन्दौर के वर्ग […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के अन्दौर गांव में गुरुवार को 10 वर्षीय स्कूली छात्र वृजन कुमार राम की मौत टूटे विद्युत तार के चपेट में आने से हो गयी़ घटना के विरोध में हनुमान नगर चौक पर पटोरी एवं महनार जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया़
मृतक राजकीय मध्य विद्यालय अन्दौर के वर्ग चतुर्थ का छात्र व मनोज राम का पुत्र था़ घटना के बारे में बताया गया कि स्कूल आने के क्रम में वृजन ठाकुरवाड़ी के बगल में बाढ़ प्रमंडल की रखी मिट्टी की ढेर पर अन्य दोस्तों के साथ आया और अचानक टूटे विद्युत तार से इसका संपर्क स्थापित हो गया़
उसके रोने चिल्लाने से लोग इक्कठे हो गये़ आनन फानन में स्थानीय पीएचसी लाया गया़ जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ अस्पताल परिसर पहुंच कर सीआइ जहिदुल्लाह, राजेश कुमार सिंह, राजकपूर सिंह, रवीश कुमार सिंह, अमरनाथ राय, दिनेश राय, एएसआइ अनिल कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश ने घटना का जायजा लिया़ वहीं घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर विधुत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की़
जाम स्थल पर टाइगर मोबाइल अरविनंद सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया तो जाम 45 मिनट के बाद समाप्त हुआ. घटना के बावत मृतक के पिता मनोज कुमार राम ने प्राथमिकी दर्ज करायी़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ सीआइ ने जानकारी दी कि मृतक के परिवार को कबीर अंतेष्टि के तहत तीन हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










