शीघ्र बनेगा नया फुट ओवरब्रिज : डीआरएम

दलसिंहसराय : सोनपुर मंडल डीआरएम एमके अग्रवाल ने बुधवार को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया़ इस क्रम में उन्होंनें सर्वप्रथम स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों से उनके वैध टिकट को लेकर पूछताछ की़ वहीं मौजूद टीटीइ से टिकट चेक करने को कहा़ इसके बाद एसएस व एएसएम कार्यालय का जायजा लेने के उपरांत […]
दलसिंहसराय : सोनपुर मंडल डीआरएम एमके अग्रवाल ने बुधवार को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया़
इस क्रम में उन्होंनें सर्वप्रथम स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों से उनके वैध टिकट को लेकर पूछताछ की़ वहीं मौजूद टीटीइ से टिकट चेक करने को कहा़ इसके बाद एसएस व एएसएम कार्यालय का जायजा लेने के उपरांत यूटीएस टिकट खिड़की पहुंचे,
जहां खिड़की के जाली पर मकड़ीजाल व गंद्गी देख कर बिफर पड़े और वाणिज्य अधीक्षक एऩएऩए़नसीमुद्दीन को इसे अविलंब साफ कराने का निर्देश दिया़ वहीं आरक्षण टिकट काउंटर पर पहुंचते ही तैनात बुकिंगकर्मी सत्यधीर झा को खिड़की पर टंगे नेमप्लेट पर नाम के नीचे पदनाम न लिखे होने को लेकर जमकर फटकार लगायी़ साथ ही उसे अविलंब नेमप्लेट पर नाम के नीचे कलम से पदनाम लिखने का निर्देश दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










