समस्तीपुर : सीटू के प्रदेश महासचिव को अपराधियों ने मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 07 Sep 2015 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : सीटू के प्रदेश महासचिव को अपराधियों ने मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के बेगमपुर इलाके में सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने सीटू के प्रदेश महासचिव असगर इमाम को गोली मार दी. असगर इमाम को गंभीर रुप से घायल अवस्था में इलाज के यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां के डॉक्टरों के मुताबिक इमाम […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के बेगमपुर इलाके में सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने सीटू के प्रदेश महासचिव असगर इमाम को गोली मार दी. असगर इमाम को गंभीर रुप से घायल अवस्था में इलाज के यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां के डॉक्टरों के मुताबिक इमाम फिलहाल खतरे से बाहर है. वहीं जानकारी के मुताबित पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीटू के प्रदेश अध्यक्ष असगर इमाम आज सुबह मौर्निग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर कर बैठे अपराधियों ने उनपर कई फायर कर दिया. गंभीर रुप से घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात को अंजाम देने के साथ ही वे सभी घटनास्थल से फरार हो गये. उधर, जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन