सहकारिता बैंक का स्ट्रांग रूम काट कर छह लाख की चोरी

समस्तीपुर : जिला सहकारिता बैंक की समस्तीपुर शाखा से गुरु वार की रात चोरों ने छह लाख से अधिक की राशि चुरा ली. शुक्र वार को कार्यालय खुलने पर कर्मियों ने इसकी जानकारी प्रबंधक को दी.सूचना मिलते ही एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बैंक पहुंच कर मामले की छानबीन की. बंद कमरे में कर्मियों से […]
समस्तीपुर : जिला सहकारिता बैंक की समस्तीपुर शाखा से गुरु वार की रात चोरों ने छह लाख से अधिक की राशि चुरा ली. शुक्र वार को कार्यालय खुलने पर कर्मियों ने इसकी जानकारी प्रबंधक को दी.सूचना मिलते ही एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बैंक पहुंच कर मामले की छानबीन की. बंद कमरे में कर्मियों से घंटों पूछताछ करते रहे.
वहीं चोरी गये रु पयों को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. कभी छह लाख तो कभी दस लाख चोरी होने की बात कही जा रही है. वैसे कैश बुक के मिलान होने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है.
बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति शुक्र वार को बैंक तय समय पर खुला था . सफाईकर्मी रोजाना की तरह बैंक की सफाई कर रहे थे.
इसी क्र म में सफाइकर्मी की नजर स्ट्रांग रूम पर पड़ी, तो उसने दरवाजे को टूटा पाया. चोरों ने इसे रेती से चारों ओर से काट दिया था. इसके बाद लॉकर के पास पड़े बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 20, 10 व 5 के नोटों के बंडलों को लेकर फरार हो गये.
मजे की बात है कि चोरों ने रु पयों को ले जाने में काफी दरियादिली दिखायी. कुछ रु पये लिये और कुछ वहीं छोड़ कर चले गये. सहकारिता बैंक के स्ट्रांग रूम में लॉकर की व्यवस्था होने के बावजूद इतनी बड़ी को एक बक्से में रखा जाना लोगों को गले से नहीं उतर रहा है. वहीं बैंक के कर्मी इसको लेकर अपनी दलील दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










