शराब के लिए रुपये नहीं दिये, तो काटीं उंगलियां

Published at :27 Aug 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये नहीं दिये, तो काटीं उंगलियां

पूसा (समस्तीपुर) : शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिये, तो हाथ की तीन उंगलियां ही काट डालीं. घटना मंगलवार की रात पूसा थाने के दक्षिण हरपुर की है. चिकित्सकों ने घायल शंभु राय की उंगलियों को स्टिच कर दिया है. मंगलवार की देर रात दक्षिण हरपुर निवासी घनश्याम राय के पुत्र जितेंद्र कुमार और […]

विज्ञापन
पूसा (समस्तीपुर) : शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिये, तो हाथ की तीन उंगलियां ही काट डालीं. घटना मंगलवार की रात पूसा थाने के दक्षिण हरपुर की है. चिकित्सकों ने घायल शंभु राय की उंगलियों को स्टिच कर दिया है.
मंगलवार की देर रात दक्षिण हरपुर निवासी घनश्याम राय के पुत्र जितेंद्र कुमार और उसके दो भाइयों ने शंभु राय को शराब पिलाने को कहा. इससे शंभु ने आनाकानी की. इसके बाद शराब के लिए रुपये देने के लिए सभी उस पर दबाव देने लगे. शंभु ने इसका विरोध किया.
इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गयी. जितेंद्र ने भाइयों के साथ मिल कर पहले उसे बुरी तरह से पीटा, इससे भी जी नहीं भरा, तो धारदार हथियार से वार कर दिया. बचने के लिए शंभु ने अपना हाथ आगे कर लिया. इसमें उसके एक हाथ की तीन उंगलियां कट कर लटक गयीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन