अगवा कर दी नशे की सूई, फिर किया रेप

Published at :26 Aug 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा कर दी नशे की सूई, फिर किया रेप

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र बाजिदपुर फरसा चौक के निकट की रहनेवाली 15 वर्षीया किशोरी को अगवा कर अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना पिछली 19 अगस्त के डेढ़ बजे रात की है. पांच दिनों तक इलाजरत रहने के बाद घरवालों के साथ थाना पहुंच कर किशोरी ने आपबीती सुनायी. किशोरी के बयन पर थाने में […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र बाजिदपुर फरसा चौक के निकट की रहनेवाली 15 वर्षीया किशोरी को अगवा कर अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना पिछली 19 अगस्त के डेढ़ बजे रात की है. पांच दिनों तक इलाजरत रहने के बाद घरवालों के साथ थाना पहुंच कर किशोरी ने आपबीती सुनायी. किशोरी के बयन पर थाने में प्राथमिकी की गयी है. पीड़िता पिछले बुधवार को अपने घर में सोयी थी. लगभग डेढ़ बजे रात्रि में किसी ने दरवाजा खटखटाया.

उसने जग कर दरवाजा खोला, तभी तीन अपराधियों ने उसे दबोच लिया. जबरन कार में बैठा कर उसे बाया नदी के पार चमथा बड़खूंट बाजार ले गये. जहां नशे की सूई दी, वहां उसके साथ आरोपितों ने छेड़छाड़ की, फिर उसे लेकर तीनों ने बेगूसराय के किसी गांव के एक घर में बंद कर दुष्कर्म किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन