मुखिया के भतीजे की गोली मार कर हत्या

Published at :25 Aug 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के भतीजे की गोली मार कर हत्या

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के आधारपुर पंचायत के मुखिया छन्नू भगत के भतीजे सिंटू की सोमवार देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी. स्थानीय लोग व परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, हत्या के आरोपित मृतक के दोस्त को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के आधारपुर पंचायत के मुखिया छन्नू भगत के भतीजे सिंटू की सोमवार देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी. स्थानीय लोग व परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं, हत्या के आरोपित मृतक के दोस्त को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है. इधर, घटना से गुस्साये लोगों ने आरोपित युवक की दुकान में जम कर तोड़फोड़ की. साथ ही दुकान से सामान को निकाल कर सड़क पर रख आग के हवाले कर दिया.
घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है.
वहीं, आक्रोशित लोगों ने ताजपुर समस्तीपुर पथ को भी घटनास्थल के समीप जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया है.
लोगों का आरोप है कि किराना दुकानदार चंदन व सिंटू गहरे मित्र थे. दुकान से साबुन लाने के दौरान चंदन ने सिंटू की गोली मार कर हत्या की है. हालांकि, चंदन का कहना है कि वह दुकान पर था. इसी क्रम में गाड़ी पर सवार अपराधी आये और सिंटू को गोली मार कर फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन