कांवरियों की सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2015 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : श्रवणी मेला के अंतिम सोमवारी को लेकर रेल प्रशासन ने अभी से ही तैयारी में जुट गयी है. इसके लिये डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंडल प्रशासन के साथ बैठक कर सभी शाखा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देाश दिये हैं. सीनियर डीसीएम को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये विशेष टीम बनाने का आदेश […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : श्रवणी मेला के अंतिम सोमवारी को लेकर रेल प्रशासन ने अभी से ही तैयारी में जुट गयी है. इसके लिये डीआरएम सुधांशु शर्मा ने मंडल प्रशासन के साथ बैठक कर सभी शाखा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देाश दिये हैं.
सीनियर डीसीएम को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये विशेष टीम बनाने का आदेश दिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने बताया कि अंतिम सोमवारी के लिये विशेष टीम का गठन किया गया है. छापेमार दस्ता का गठन किया गया है.
इसमें एसीएम यूएस जायसवान के अलावा डीसीआइ को बनाया गया है. वे मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर छापेमारी करेंगे. कावांरियों की शिकायत मिलेगी पर कर्मियरे पर कार्रवाई करेगी. कांवरियों की सुविधा के लिये टीसी सुपरवाजर के साथ परचिालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ट्रेनों के समय में विलंब ना हो साथ ही ट्रेनों प्लेटफार्म पर आने पर सभी पुलों पर आरपीएफ कमाडेंट कुमार निशांत ने सभी इंस्पेक्टरों की छुृट्टियां रद्द कर दी है.
रेल परिसर सहित सभी प्लेटफार्मे पर जवानों की तैनाती पूरे मंडल में किया गया है. खासकर जंक्शन के अलावा महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सभी ट्रेनों के बोगियों में यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है. नशाखुरानियों के गिरोह पर नजर रखने का आदेश दिया गया है. चैन स्केनर के अलावा डकैती कांडों के आरोपियों के खिलाफ छापमारी की जा रही है. महिलओं के सुरक्षा को लेकर महिला जवानों को हर जगह तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










