चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी

Published at :23 Aug 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी

समस्तीपुर : जिले में इएनडीटी कानून के अनुपालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है. इसका शत प्रतिशत अनुपालन कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गयी विशेष टीम ने जिला मुख्यालय स्थित चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापामारी की. इसमें जांच टीम के सदस्यों ने कई त्रुटियां पायी हैं. मिली जानकारी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में इएनडीटी कानून के अनुपालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है. इसका शत प्रतिशत अनुपालन कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गयी विशेष टीम ने जिला मुख्यालय स्थित चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापामारी की.

इसमें जांच टीम के सदस्यों ने कई त्रुटियां पायी हैं. मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के बारह पत्थर स्थित रश्मि अल्ट्रासाउंड एंड रिसर्च सेंटर, वीमेंस कालेज रोड स्थित नेहा अल्ट्रासाउंड, काशीपुर स्थित हाइटेक अल्ट्रासाउंड एवं भारतीय स्कैन सेंटर डिजिटल पहुंच कर उसकी बारीकी से जांच पड़ताल की. टीम की ओर से सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर सेहत विभाग वैसे अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों को स्पष्टीकरण जारी किया है.

साथ ही बिंदुवार जवाब भी तलब किया है. जारी नोटिस में अल्ट्रासाउंड संचालकों को जबाव समर्पित करने के लिए 72 घंटों की समय सीमा दी गयी है. यदि इस अवधि के अंदर संबंधित जांच घरों की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो विभाग कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हो जायेगी. जांच टीम में समस्तीपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश चंद्रा, डॉ विजय कुमार वर्मा और डीएचएस के आदित्य नाथ झा शामिल हैं. गौरतलब हो कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में भी इस तरह की छापामारी की जा चुकी है. कयास लगाया जा रहा है कि यह उसी की अगली किस्त है.

तीन दिनों तक छापेमारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम लगातार तीन दिनों तक जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड जांच घरों की जांच पड़ताल करेगी. सिविल सर्जन डा. जीएस सिंह की ओर से निर्गत हुए इस बावत पत्र को देखने से पता चलता है कि जांच टीम को विगत 21 अगस्त से 23 अगस्त तक जांच के लिए आदेश दिया गया है. इस अवधि में जांच किये गये अल्ट्रासाउंड केंद्रों की रिपोर्ट भी हर दिन उपस्थापित करनी है. जिसके आलोक में ही कमी पाये जाने पर संबंधित जांच घर से सवाल जबाव किया जाना है. ताकि अग्रेतर कार्रवाई भी की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन